रिवोल्ट मोटर्स ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक बाइक रिवोल्ट आरवी 400 को लाइटनिंग येलो कलर शेड में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। मोटरसाइकिल में ब्लैक-आउट अंडरबॉडी है, जिसमें निचली फेयरिंग और व्हील शामिल हैं, जो बाइक को एक स्पोर्टी लुक देता है।
कंपनी का दावा है कि बाइक एक फुल चार्ज पर 150 किलोमीटर की रेंज देती है। नए कलर ऑप्शन के अलावा कंपनी ने इलेक्ट्रिक बाइक में कोई मैकेनिकल अपडेट या कीमत में बदलाव नहीं किया है। इससे पहले कंपनी रिवोल्ट आरवी 400 पर नए कलर पेश करता रहा है।
इससे पहले कंपनी ने स्टील्थ ब्लैक लिमिटेड एडिशन और इंडिया ब्लू क्रिकेट स्पेशल एडिशन शेड्स पेश किया था। वहीं, बाइक स्टैंडर्ड कलर ऑप्शन- कॉस्मिक ब्लैक और मिस्ट ग्रे में भी अवेलेबल है।
आरवी 400 की दिल्ली, एक्स-शोरूम कीमत 1.19 लाख रुपए (सब्सिडी के बाद) है। बाइक की बुकिंग शुरू कर दी गई है। बायर्स इसे 499 रुपए की टोकन मनी देकर ऑफिशियल वेबसाइट और डीलरशिप पर जाकर कर सकते हैं। भारत में इस इलेक्ट्रिक बाइक का मुकाबला प्योर ईकोड्रिफ्ट 350, टॉर्क क्रेटोस और ओरक्सा मेंटिस से होगा। मिड- ड्राइव मोटर 4 बीएचपी की पावर और 170 एनएम के पीक टॉर्क जनरेट करती है। राइडिंग मोड ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट मिलते हैं। इसकी टॉप स्पीड ईको मोड़ में 45kmph, नॉर्मल मोड में 165kmph और स्पोर्ट मोड में 85kmph है।