रॉयल एनफील्ड के सीईओ सिद्धार्थ लाल ने कहा है कि कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक बाइक 2025 में लॉन्च करेगी। पहले क्वार्टर के रिजल्ट अनाउंस करने के बाद मीडिया से बात करते हुए सिद्धार्थ लाल ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- कंपनी नई बाइक के लॉन्च के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।
बाइक प्रोटोटाइप फेज तक डेवलप हो गई है। इसकी 1.5 लाख यूनिट रॉयल एनफील्ड के मौजूदा सेटअप में ही मैन्युफैक्चर होगी। डेवलपमेंट के लिए रॉयल एनफील्डने स्पेनिश इलेक्ट्रिक बाइक मैन्युफैक्चरर स्टार्क फ्यूचर के साथ को-लैबोरेट किया है।
सिद्धार्थ लाल ने कहा है कि हम ईवी के नाम पर कुछ भी आधी-अधूरी चीजें परोसना नहीं चाहते हैं। हम कॉम्पिटिशन मार्केट की दूसरी ई-वी बाइकों से नहीं है। हमारा ध्यान इसे बेहतर से बेहतर बनाने पर है, इसलिए हमने 2 साल का समय लिया है।
इस बीच रॉयल एनफील्ड न्यू जेनरेशन बुलेट 350 को भारत में 30 अगस्त को लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के पोर्टफोलियो में हंटर 350 की कीमत 1.50 से 1.75 लाख रुपए के बीच की है। वहीं, क्लासिक 350 की कीमत 1.93 से 2.25 लाख रुपए तक जाती हैं।