रॉयल एनफील्ड का एनुअल बाइकिंग इवेंट 24 से 26 नवंबर तक गोवा में होगा। कंपनी इस पॉपुलर इवेंट को इस बार मोटोवर्स - 2023 नाम से आयोजित करने जा रही है, पहले ये राइडर मैनिया के नाम से फैमस था। ऑटोमेकर ने इवेंट के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। मोटोवर्स 2023 में कंपनी तीन बाइकों को ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है। इनमें से एक हिमालयन न्यू जनरेशन हिमालयन 452 है। अन्य दो बाइकों की इन्फॉर्मेशन फिलहाल शेयर नहीं की गई हैं। रॉयल एनफील्ड ने अपकमिंग इवेंट में बाइक लवर्स के लिए कई तरह के कॉन्टेस्ट्स और एंटरटेनमेंट प्रोग्राम का इंतजाम किया है।

रॉयल एनफील्ड न्यू जनरेशन हिमालयन 452 टेस्टिंग के दौरान कई बार स्पॉट की जा चुकी है। हाल ही में इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया था। न्यू जनरेशन हिमालयन पूरी तरह से नई मोटरसाइकिल है, लेकिन कई बार चेंजेस के बावजूद बाइक का ओवरऑल लुक अपने फर्स्ट जनरेशन एडिशन की तरह ही नजर आता है। बाइक को 2.50 लाख रुपए की एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।