केंद्र द्वारा सब्सिडी घटाने के बाद इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार सुस्त पड़ गया। इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2 डब्ल्यू) की रोजाना औसत बिक्री मई के मुकाबले 62.6 प्रतिशत घट गई है। हालांकि, इलेक्ट्रिक थ्री- व्हीलर की बिक्री 25.5 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 16.1 प्रतिशत बढ़ गई। सरकारी पोर्ट वाहन के मुताबिक, मई में रोजाना औसतन 3,395 ई- दोपहिया बिके थे।
केंद्र सरकार ने एक जून से इलेक्ट्रिक टू- व्हीलर पर सब्सिडी 15,000 से घटाकर 10,000 रुपए प्रति किलोवॉट कर दिया है। एक्स फैक्ट्री मूल्य की अधिकतम सब्सिडी कैप 40 को भी घटाकर 15त कर दिया गया है। सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है।
बीते माह बढ़ाए थे दाम, यह भी एक कारण
बीते माह कुल बिके दोपहिया में ई2 डब्ल्यू की हिस्सेदारी 7.7 प्रतिशत थी, जो इस माह घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई। एसएंडपी ग्लोबल के डायरेक्टर पुनीत गुप्ता ने कहा, 'सब्सिडी घटने के बाद ज्यादातर कंपनियों ने जून के पहले सप्ताह में वाहनों की कीमतें बड़ा दीं। इससे ग्रीन वाहनों और पेट्रोल गाडियों की कीमतों का अंतर बढ़ गया। इससे इलेक्ट्रिक वाहन कम आकर्षक हो गए।