साउथ कोरियन स्मार्टफोन मेकर सैमसंग ने दो नए स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी ए 15 5जी और सैमसंग गैलेक्सी ए 25 5जी भारत में लॉन्च कर दिया है। दोनों स्मार्टफोन्स में सुपर एमोलेड डिस्प्ले और 50 एमपी का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 17,999 रखी है।

सैमसंग के न्यूली रिलीज ए सीरीज में कई एआई इनेबल्ड फोटो- एडिटिंग फीचर्स दिए गए हैं। फोन में सिंगल टेक में मल्टीपल वीडियो और फोटो लिया जा सकेगा। इसके अलावा इसमें ऑब्जेक्ट इरेजर दिया गया है, जिसकी मदद से फोटो में किसी भी ऑब्जेक्ट को सिलेक्ट करके इरेज किया जा सकेगा। 

इसके अलावा फोन में शेयर कंट्रोल फीचर % प्राइवेट शेयर % भी दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर किसी भी फोटो को प्राइवेटली शेयर कर पाएंगे। इसके अलावा आप इसे जब चाहें अनशेयर कर सकते हैं। गैलेक्सी, 25 5 जी में 120 15 रिफ्रेश रेट और 1000 नीट्स और गैलेक्सी ए155जी में 905 रिफ्रेश रेट और 800 नीट्स की 6.5 इंच सुपर एमोलेड एचडी डिस्प्ले मिलेगा।