टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में बढ़ोतरी का एलान किया है। बढ़ी हुई कीमतें 17 जुलाई से कंपनी की सभी आईसीई इंजन वाली कारों और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर लागू होंगी। टाटा मोटर्स ने एक्सचेंजों को फाइलिंग में बताया कि कारों के अलग- अलग मॉडल्स और वैरिएंट्स की कीमतों में एवरेज 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। कंपनी ने प्राइस में बढ़ोतरी के लिए पिछली इनपुट कॉस्ट के अवशिष्ट प्रभाव को जिम्मेदार बताया है।
टाटा ने इस साल तीसरी बार बढ़ाए दाम फरवरी 2023 के बाद कंपनी ने यह इस साल तीसरी बार अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों को बढ़ाने का ऐलान किया है। इससे पहले कंपनी ने 14 अप्रैल को अपने सभी वैरिएंट और मॉडल की कीमतों में एवरेज 0.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया था। टाटा मोटर्स ने फाइलिंग में कीमतों में बढ़ोतरी करने की वजह भी बताई है।
अप्रैल में भी बढ़ी थी कीमत
टाटा मोटर्स ने एक अप्रैल से कमर्शियल व्हीकल्स की कीमतों में 5 प्रतिशत की बढोतरी की थी। फरवरी में टाटा मोटर्स ने अपने सभी पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतें एवरेज 1.2 प्रतिशत बढ़ाने की अनाउंसमेंट की थी। वहीं 10 फरवरी 2023 से टाटा मोटर्स ने अपनी टियागो की कीमत लगभग 20,000 रुपए बढ़ा दी थी। एक अप्रैल से देश में दूसरा फेज लागू हो गया है।