टाटा मोटर्स ने अल्ट्रोज के दो नए वैरिएंट लॉन्च कर दिए। हैचबैक सेगमेंट में कंपनी ने अल्ट्रोज एक्सएम को 6.89 लाख और अल्ट्रोज एक्सएम को 7.34 लाख रुपए की इंट्रोडक्टरी कीमत पर मार्केट में उतारा है। दोनों कीमतें दिल्ली एक्स शोरूम की हैं। कंपनी ने दावा किया है कि नया एक्सएम वैरिएंट सनरूफ के साथ अल्ट्रोज का सबसे किफायती प्रीमियम हैचबैक कार है।
दोनों वैरिएंट में 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया गया है, जिसमें मैनुअल मिलेगा। कंपनी ने दोनों वैरिएंट में स्टीयरिंग- माउंटेड कंट्रोल्स, ड्राइवर सीट हाईट एडजस्टर, इलेक्ट्रिकली एडजेस्टेबल 16 फुल व्हील कवर और प्रीमियम लुक वाला डैशबोर्ड दिया है। इसके साथ ही अल्ट्रोज एक्सएम वैरिएंट में इलेक्ट्रिक सनरूफ दिया गया है, जो अल्ट्रोज एक्सएम वैरिएंट में नहीं मिलेगा।
इसके अलावा टाटा मोटर्स के एसेसरीज कैटलॉग से कस्टमर्स अपनी पसंद का इंफोटेनमेंट सिस्टम सेलेक्ट करके लगवा सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि अल्ट्रोज के सभी मैनुअल पेट्रोल वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर 4 पावर विंडो और रिमोट कीलैस एंट्री फीचर दिया जाएगा। दोनों वैरिएंट में कंपनी ने मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 1.2 लीटर का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन दिया है।