टाटा मोटर्स को अपनी टाटा स्टारबस और उसके अन्य वैरिएंट के लिए सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स का अप्रूवल सर्टिफिकेट मिल गया है। इसके साथ ही टाटा स्टारबस भारत की पहली सर्टिफाइड ग्रीन हाइड्रोजन फ्यूल सेल ईवी बस बन गई है। डायरेक्टर रेजी मथाई एक प्रोग्राम में टाटा मोटर्स के राजेंद्र पेटकर को सर्टिफिकेट सौंपा। ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी। 

टाटा मोटर्स की स्टार बस सभी नोटिफाइड प्रोविजन्स को फुलफिल करती है। टाटा स्टारबस ईवी एक 4/12 मीटर लो-फ्लोर इलेक्ट्रिक बस है, जो एसी और नॉन-एसी वैरिएंट में अवेलेबल है। बस स्पेशियस इंटीरियर और मॉडर्न फीचर्स से लैस है। इसमें सभी सीटों पर चार्जिंग पोर्ट, ऑन-द- गो कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई, इंटीरियर लाइटिंग और एलईडी हेडलैंप शामिल हैं।