टेक कंपनी टेक्नो को अपना फेन्टम वी फ्लिप 5 जी स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इसमें 64 मेगापिक्सल का कैमरा और 4000 mAh की बैटरी दी गई है। इंडियन मार्केट में कंपनी का ये दूसरा मुड़ने वाला स्मार्टफोन है। इससे पहले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में फेन्टम वी फोल्ड लॉन्च किया था। टेक्नो फेन्टम वी फ्लिप को सर्कुलर कवर डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इसे सिंगल वैरिएंट 16 लक्करैम और 256 लक्बस्टोरेज के साथ 49,999 रुपए कीमत पर पेश किया है। फोन 1 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर बिक्री के लिए अवेलेबल हो जाएगा।
इसके बाद कंपनी फोन को अन्य देशों में अवेलेबल कराया जाएगा। डिवाइस का मुकाबला मोटोरोला रेजर 40 और सेमसंग फ्लिप से होगा। टेक्नो के नए 5ल स्मार्टफोन में 16.9 इंच का फोल्डेबल एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। ये 1080x2460 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 20.59 आस्पेक्ट रेश्यो वाली फुल डिस्प्ले है, जो 120 रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इसके साथ 466x466 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला 1.32 इंच का कवर डिस्प्ले मिलता है, जो नोटिफिकेशन के लिए होगा। परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 48050 चिपसेट दिया गया है।