रेडमी इंडिया का लॉन्चिंग इवेंट एक अगस्त को होगा। इससे पहले कंपनी ने इवेंट में लॉन्च होने वाले रेडमी 12 5G स्मार्टफोन रेडमी वॉच 3 और स्मार्ट टीवी सीरीज के टीजर जारी किए हैं। टीजर में तीनों डिवाइस के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स शेयर किए गए हैं। हम यहां सभी डिवाइस के बारे में बता रहे हैं। रेडमी 12 स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में पेश किया जा चुका है। ग्लोबल वैरियंट केवल 4G तकनीक के साथ आया था इंडियन मॉडल 5G के साथ आने वाला है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन दो वैरिएंट में आएगा। इसकी कीमत 9,999 रुपए और स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 13,999 रुपए हो सकती है। स्मार्टफोन पेस्टर ब्लू मूनस्टोन सिल्वर और जेड ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आएगा। रेडमी 125 में पिक्सल रेजोल्यूशन वाला 6.79 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 9015 रिफेश रेट पर काम करता है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए एक पंच-होल कटआउट मिलेगा। अपकमिंग रेडमी समार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलियो प्रोसेसर दिया जाएगा।