ट्रायम्फ मोटरसाइकिल ने इंडियन मार्केट में स्ट्रीट ट्रिपल 765 की अपडेटेड रेंज लॉन्च की है। ट्रायम्फ की ये स्ट्रीट फाइटर रेसिंग बाइक डुअल चैनल एबीएस और क्रूज कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर के साथ आती है। कंपनी ने नई 2023 ट्रायम्फ स्ट्रीट ट्रिपल को दो वैरिएंट स्ट्रीट ट्रिपल 765R और स्ट्रीट ट्रिपल 765RS में पेश किया है।
कंपनी ने बाइक की बुकिंग शुरू कर दी है और जल्द ही डिलीवरी शुरू की जाएगी। स्ट्रीट ट्रिपल ऋदो कलर स्कीम के साथ आती है। इसमें सिल्वर आइस और क्रिस्टल वाइट कलर शामिल है। स्ट्रीट ट्रिपल तीन कलर ऑप्शन के साथ आती है। इसमें कार्निवाल रेड, सिल्वर आइस और कोमिक यलो कलर शामिल है। इसकी शुरुआती कीमत 10.17 लाख है।