टीवीएस मोटर इंडिया का बाइकिंग इवेंट मोटोसोल तीसरा इंडिशन गोवा में शुरू हो गया है। पहले दिन कंपनी ने भारतीय बाजार में अपाचे का नया लाइटनिंग ब्लू एडिशन लॉन्च किया है। इसके साथ ही कंपनी ने मोटरसाइकिल के 2024 एडिशन में कई अपग्रेड किए हैं।
बाइक अब डुअल- चैनल एबीएस केसाथ रियर डिस्कब्रेकऔर वॉइस असिस्ट फीचर के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स के साथ आएगी। कंपनी ने लाइटनिंग ब्लू एडिशन के कीमत (दिल्ली एक्स-शोरूम) 1.35 लाख रुपए रखी है। नए अपडेशन के बाद अब नई अपाचे के शुरुआती कीमत 1.24 लाख रुपए हो गई है। नई अपाचे हीरो एक्सट्रीम और बजाज पल्सर को टक्कर देगी। टीवीएस के बाइकिंग इवेंट मोटोसोल - 2023 में अपाचे कनया लाइटनिंग ब्लू एडिशन लॉन्च किया गया।
टीवीएस नई अपाचे में परफॉर्मेंस के लिए 160सीसी, सिंगल- सिलेंडर, 4 वॉल्व एयर ऑयल- कूल्ड इंजन दिया है, जिसे ट्रांसमिशन के लिए 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है। इसकेसाथ तीन राइडिंग मोड्स- अर्बन, रेन और स्पोर्ट मिलते हैं। इंजन अर्बन और रेन में मोड में 15.64 पीएस की पावर और 14.14 हृद्व का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। वहीं, स्पोर्ट मोड में 17.55 पीएस की पावर और 14.73 एनएम क मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। बाइककी टॉप स्पीड अर्बन और रेन मोड में 103 kmph और स्पोर्ट मोड में 114 kmph है।