रेनो इंडिया का दिल्ली में रेनोल्यूशन इवेंट हुआ. इसमें कंपनी ने अपने लाइनअप में शामिल तीनों मॉडल क्विड, ट्राइबर और काइगर के अपडेटेड वर्जन भारत में लॉन्च किए हैं. रेनो ने इन्हें नए फीचर्स और नए कलर ऑप्शन के साथ अपडेट किया है. कंपनी ने रेनो क्विडके चुनिंदा वैरिएंट की कीमतों में 22,000 रुपए तक कम किए हैं.
वहीं, ट्राइबर के वैरिएंट पर 34,000 रुपए और वैरिएंट पर 30,000 रुपए घटाए गए हैं. इसके अलावा, रेनो काइगर के बेस वैरिएंट पर 50,000 रुपए तक कम किए गए हैं, जबकि अन्य वैरिएंट पर 5,000 रुपए से 47,000 रुपए कम किए हैं. कंपनी ने रेनो क्विड में काफी कम अपडेट्स किए हैं. अब कार के लोअर (ऑप्शनल) वैरिएंट में इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो पहले सिर्फ इसके टॉप वैरिएंट और क्लाइंबर में ही दिया जाता था.
इसके साथ ही क्विड इंडियन मार्केट में सबसे अफोर्टेबल कार बन गई है, जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. इसके अलावा, कार के सभी वैरिएंट्स में ऑल सीटबेल्ट रिमाइंडर का फीचर शामिल किया गया है. रेनो ने इसके मिड वैरिएंट (ऑप्शनल) से 5 स्पीड गियरबॉक्स का ऑप्शन देना भी शुरू कर दिया है. रेनो ट्राइबर अब नए स्टील्थ ब्लैक कलर में भी अवेलेबल है. इसके साथ ही अब इसके हर वैरिएंट में कुछ नए फीचर्स जोड़े गए हैं.