भारतीय बाजार में टेक्नो कंपनी नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 9 लॉन्च करने जा रही है। फोन 11जीबी तक की रैम और मीडियाटेक एसओसी जैसी सुविधाओं के साथ आ सकता है। बताया जा रहा है कि स्मार्टफोन जल्द ही आधिकारिक रुप से लॉन्च होगा।

टेक्नो स्पार्क 9 की एक माइक्रोसाइट अमेजन पर लाइव है, जिसमें फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग से यह भी पता चलता है किटेक्नो स्पार्क की कीमत 10,000 रुपये से कम होगी और ये 11जीबी रैम के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन होगा।

टेक्नो स्पार्क 9 भारत में कंपनी का अगला बजट स्मार्टफोन होगा। इसे 5,000 एमएएच की बैटरी और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आएगा। अमेजन की लिस्टिंग के अनुसार, स्पार्क १ अमेजन एक्सक्लूसिव डिवाइस होगा। यहदो कलर ऑप्शन-इनफिनिटी ब्लैकऔर स्काई मिरर (ब्लू) में लॉन्च होगा। भारत में इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है। डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।