लालू प्रसाद यादव के बेटे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव उस समय सोशल मीडिया के निशाने पर आ गए जब वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक स्पीच देते समय नर्वस हो गए। तेजस्वी इस दौरान लिखा हुआ भाषण भी सही से नहीं पढ़ पाए। इसे लेकर अब वे ट्रोल हो रहे हैं।
हुआ यूं, कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मौके पर लिखा हुआ भाषण पढ़ रहे थे, इस दौरान वे बार-बार अटक रहे थे। करीब 4 मिनट के भाषण के दौरान वे करीब छह बार लड़खड़ाए। इस दौरान सत्ता पक्ष के नेता मुंह दबाकर हंस रहे थे।
अब बीजेपी और जेडीयू ने तेजस्वी पर तंज कसा है-
इससे अच्छा तो आरजेडी के किसी पढ़े लिखे प्रवक्ता से अपनी बात कहलवा देते
— Singh Durgesh Mertiya 🚩🇮🇳 (@durgesh_mertiya) July 12, 2022
नौवीं फेल
पता नहीं लालू जी ने तेजस्वी नाम कैसे रख दिया, हिंदी तक नहीं पढ़ी जा रही 😀😂#TejasviYadav
बिहार बीजेपी प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव लिखा हुआ भाषण तक नहीं पढ़ सके। बिहार के लिए ये दुर्भाग्यपूर्ण है, इतने ऐतिहासिक अवसर पर नेता प्रतिपक्ष लिखा हुआ भाषण भी ठीक से नहीं पढ़ सके, इससे साफ दिख रखा कि वो अशिक्षित हैं। उनको अभी और पढ़ाई करने की जरूरत है।
वहीं, जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि आज साबित हो गया कि उनकी राजनीति अनुकंपा के आधार पर है। उनकी खूबी केवल यही है कि वे लालू यादव के पुत्र हैं। उनकी विरासत संभालने की कोशिश कर रहे हैं। अनुकंपा के आधार पर राजनीति कर रहे हैं, इसलिए आत्मविश्वास की कमी तो दिखेगी ही। भाषण पढ़ते समय लड़खड़ाना दिखाता है कि उनके अंदर आत्मबल की कमी है, परिवारवाद, वंशवाद की पार्टियों में यही देखने को मिलता है।
तो वहीं एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने तेजस्वी पर तंज कसते हुए लिखा है। इससे अच्छा तो आरजेडी के किसी पढ़े लिखे प्रवक्ता से अपनी बात कहलवा देते, नौवीं फेल पता नहीं लालू जी ने तेजस्वी नाम कैसे रख दिया, हिंदी तक नहीं पढ़ी जा रही।