बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के यहां पर एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि जनता आपका चेहरा मुख्यमंत्री के तौर पर देख रही है, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, आपके मुंह का साइज बता दीजिए..! मिठाई पहुंच जाएगी। साथ ही कहा कि, अगला चुनाव शिवराज जी के नेतृत्व में ही होना निश्चित है।

कैलाश विजयवर्गीय एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए थे। इस दौरान उनसे पूछा गया कि 2023 के नायक शिवराज होंगे या कैलाश विजयवर्गीय..! तो इस पर उन्होंने कहा कि भाजपा ने अभी शिवराज जी को ही मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया है, जब तक कोई चेंज नहीं होता, जब तक उनके नेतृत्व में ही चुनाव लड़े जाएंगे। जानकार मान रहे हैं कि कैलाश विजयवर्गीय प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं और वे लोकप्रिय भी हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा आपके मुंह का साइज बता दीजिए, मिठाई उसके हिसाब से पहुंच जाएगी।