देश में मानसून की आमद हो चुकी है, लेकिन अधिकांश इलाकों खासतौर पर उत्तर तथा मध्य भारत में अभी भी भीषण गर्मी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार अगले 4 दिनों के लिए उत्तर और पूर्वोत्तर भारत में भीषण बारिश की हो सकती है। हालांकि अभी उत्तर और पूर्व भारत में भीषण गर्मी पड़ेगी। इस बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी सामान्य शुरुआत की तारीख से करीब चार दिन पहले शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंच गया है. इसने राज्य के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है।
राजधानी दिल्ली में शनिवार को तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया. दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग ने कहा कि 2 या 3 दिन ऐसी भीषण गर्मी होगी। मौसम कार्यालय ने बताया कि राजस्थान के गंगानगर के क्षेत्रों में उच्चतम तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, हरियाणा के हिसार में अधिकतम 46.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दक्षिण-पश्चिम मानसून नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पहुंच गया है। लगभग दो दिन में पूरे पूर्वोत्तर भारत को कवर करने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारतीय क्षेत्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय पर नजदीक आ गया है। पूर्वोत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून की भारी बारिश शुरू हो चुकी है।
पिछले 24 घंटों में इंफाल में 30 मिमी, उत्तरी लखीमपुर में 121 मिमी, सिलचर में 66 मिमी, डिब्रूगढ़ में 21 मिमी, गुवाहाटी में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। गंगटोक में 104 मिमी बारिश दर्ज की गई है। उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम क्षेत्र में भी मानसून का विस्तार हो गया है. इधर मध्यप्रदेश में राजधानी भोपाल सहित अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियश से अधिक रहने का अनुमान है.