देश में गणतंत्र दिवस नजदीक आ रहा है. इसलिए इस मौके पर आतंकी हमले हों सकते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने ड्रोन समेत हवाई वस्तुओं के उड़ने पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है. सुरक्षा एजेंसियों को आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद यह फैसला किया गया. राकेश अस्थाना ने कहा कि अगले 27 दिनों के लिए दिल्ली में सभी तरह के ड्रोन, पैरा-ग्लाइडिंग, पैरा-मोटर्स, हैंग ग्लाइडर, मानव रहित हवाई वाहन और मानव रहित विमान प्रणालियों के उड़ान भरने पर रोक लगा दी गई है.
Use of para-gliders, para-motors, unmanned aerial vehicles, unmanned aircraft systems, micro-light aircraft, remotely piloted aircraft, small size powered aircraft, quadcopters, para-jumping etc prohibited in Delhi from Jan 20 till Feb 15: Delhi Police Commissioner Rakesh Asthana pic.twitter.com/mHmp5Nl79h
— ANI (@ANI) January 18, 2022
माइक्रो-लाइट एयरक्राफ्ट, रिमोट-फ्लाइंग एयरक्राफ्ट, हॉट एयर बैलून और छोटे एयरक्राफ्ट सहित एयरक्राफ्ट से पैरा-जंपिंग पर भी प्रतिबंध है. दरअसल, दिल्ली पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा एजेंसियों को लगातार यह जानकारी देने के बाद आदेश जारी किया है कि आतंकवादी नागरिकों, वीआईपी समेत संवेदनशील इमारतों पर हवाई हमले कर सकते हैं. इसलिए 26 जनवरी को देखते हुए यह आदेश अगले 27 दिन यानी 15 फरवरी तक के लिए जारी किया गया है. आदेश का पालन करने के लिए दिल्ली पुलिस के सभी डीसीपी, एसीपी और सभी नगर निगमों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है कि अगले 27 दिनों तक उनके क्षेत्रों में कोई हवाई गतिविधि न हो.
गणतंत्र दिवस से ठीक पहले मिले हथियार :
देश की राजधानी में गणतंत्र दिवस जैसे बड़े आयोजन से पहले सोमवार देर रात राजधानी के रोहिणी सेक्टर-35 इलाके में दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कपिल सांगवान गिरोह के 36 वर्षीय कुख्यात हथियार तस्कर को भारी मात्रा में हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक, डीसीपी आउटर नॉर्थ बृजेंद्र यादव ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान आरोपी शकील के पास से 13 अत्याधुनिक पिस्टल और 38 अलग-अलग जिंदा कारतूस से भरा बैग मिला है.