आतंकी हमले ने एक बार फिर घाटी को हिला कर रख दिया है। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और पुलवामा इलाके में सोमवार को आतंकियों ने हमला कर दिया। हमले में सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए। उनमें से एक की बाद में मौत हो गई। पुलवामा में आतंकियों ने स्थानीय लोगों को भी निशाना बनाया है। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
J&K | A terrorist attack at Maisuma in Lal Chowk, Srinagar, led to the injury of 2 CRPF jawans.
— ANI (@ANI) April 4, 2022
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/uZzo5aEo2l
गौरतलब है कि रविवार को ही सेना ने पुंछ जिले के एलओसी के पास एक गांव से भारी मात्रा में हथियार जब्त किए थे। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है और आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया है।
Srinagar, J&K | One CRPF jawan injured in the terrorist attack at Maisuma in Lal Chowk, Srinagar, succumbs to his injuries in the hospital
— ANI (@ANI) April 4, 2022
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीनगर में एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया। साथ ही एक स्थानीय युवक घायल हुआ है। इससे पहले पुलवामा जिले में आतंकियों ने एक बार फिर स्थानीय लोगों को निशाना बनाया।
Jammu & Kashmir | Terrorists fired upon two non-locals in Lajurah village of Pulwama. Both the injured locals were rushed to a hospital. The area has been cordoned off: Police
— ANI (@ANI) April 4, 2022
(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/RXPolGIJyu
पुलवामा के लजोरा में आतंकियों ने दो लोगों को गोली मार कर घायल कर दिया। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एसएमएच अस्पताल पहुंचाया। बताया जाता है कि दोनों नागरिक घाटी में बाहर से आए थे। घटना के बाद पुलिस व सेना के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और सूचना प्राप्त की। चश्मदीदों से पूछताछ के आधार पर पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।