थाईलैंड के एक चाइल्ड केयर सेंटर में गुरुवार को एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस घटना में 22 बच्चों समेत 34 लोगों की मौत हो गई है। शूटिंग उत्तरी प्रांत के नोंगबुआ लाम्फू में हुई। इस घटना को एक एक्स पुलिस ऑफिसर ने अंजाम दिया। बताया जा रहा है, कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपनी पत्नी और बेटे को भी मार डाला।

खबरों की मानें तो हमलावर पूर्व पुलिस अधिकारी पनिया कामराब (34) था। उन्हें ड्रग मामले में नौकरी से  निकाल दिया गया था। घटना को अंजाम देने के बाद कामराब ने चाइल्ड केयर सेंटर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली। हमलावर की पहचान 34 वर्षीय पनिया कामराब  के रुप में की गई, जिसकी उम्र 34 साल थी। घटना के दौरान सुरक्षाबलों ने हमलावर को घेर लिया था।