क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के ख़िलाफ़ संजू सैमसन को बुधवार को भी तीसरे और अंतिम वन डे में के लिए नहीं चुना गया। जबकि इससे पहले ट्विटर पर संजू सैमसन को खिलाए जाने को लेकर चर्चा की जा रही थी।
वहीं ऋषभ पंत ने एक बार फिर से फैंस को निराश ही किया है। वहीं संजू सैमसन को मौका न दिए जाने को लेकर अब फैंस ही नहीं पॉलीटीशियन शशि थरूर का गुस्सा भी फूट पड़ा है।
संजू सैमसन बनाम ऋषभ पंत पर शशि थरूर का ट्वीट वायरल हो गया है शशि थरूर ने ऋषभ पंत के ख़राब प्रदर्शन को लेकर नाराज़गी जताई है। इसके अलावा उन्होंने संजू सेमसन को न खिलाए जाने को लेकर गुस्सा ज़ाहिर किया है।
पंत को ब्रेक देने का सुझाव देते हुए थरूर ने कहा कि पंत स्कोर कर सकते थे। वहीं सैमसन ने एक और मौका खो दिया है और अब उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आईपीएल का इंतजार करना होगा।
थरूर ने ट्वीट किया: “पंत के लिए एक और विफलता, जिसे स्पष्ट रूप से सफेद गेंद के क्रिकेट से ब्रेक की जरूरत है। @IamSanjuSamson को एक और अवसर से वंचित कर दिया गया, जिसे अब यह दिखाने के लिए @IPL का इंतजार करना होगा कि वह भारत में सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक है।”
वहीं टीम इंडिया के कोच वीवीएस लक्ष्मण का कहना है, कि, "पंत ने नंबर 4 पर अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए उनका समर्थन करना महत्वपूर्ण है।" वह आउट ऑफ फॉर्म है, लेकिन अच्छा खिलाड़ी है जो अपनी पिछली 11 पारियों में से दस में विफल रहा है। सैमसन का एकदिवसीय मैचों में औसत 66 है, उसने अपने सभी पिछले पांच मैचों में रन बनाए हैं और वह बेंच पर है।