जकार्ता: भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति भारत में नहीं बल्कि इस्लामिक देश में है। दुनिया के सबसे बड़े इस देश का नाम इंडोनेशिया है। इंडोनेशिया मुस्लिम बाहुल्य देश है। यहां दुनिया के 12.7 फीसदी मुस्लिम रहते हैं। इंडोनेशिया में हिंदू भी रहते हैं और यहां की 90 फीसदी हिंदू आबादी बाली में रहती है। 

इंडोनेशिया का बाली (Bali) शहर सबसे बड़ा टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जहां हर साल करीब 2 करोड़ लोग घूमने आते हैं। बाली में बड़ी संख्या में खाने के शौकीन लोग भी आते हैं। बाली इंडोनेशिया के सबसे विकसित हिस्सों में हैं. यहां सिर्फ पांच फीसदी लोग ही गरीबी रेखा से नीचे हैं जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 12 फीसदी है। 

बाली में लगभग हर स्ट्रीट पर एक हिंदू देवता का मंदिर है। बाली में ही भगवान विष्णु की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा मौजूद है। इस मूर्ति की ऊंचाई पूरे 75 मीटर है। मूर्तियों की ऊंचाई को नापने के दौरान आधार को नहीं जोड़ा जाता है। यदि आधार के साथ इस मूर्ति की ऊंचाई नापें तो यह 121 मीटर हो जाती है, जो दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची मूर्ति होगी। भगवान विष्णु यहां गरुड़ पर बैठे हुए हैं। ये मूर्ति उन्गासन पहाड़ी के ऊपर पार्क में मौजूद है। 

इंडोनेशिया भले ही मुस्लिम बाहुल्य देश हो लेकिन यहां सब मिल जुल कर रहते हैं। अपनी पुरानी संस्कृति को इंडोनेशिया अभी भूला नहीं है। 2013 में अमेरिका में इंडोनेशिया की एंबेसी में देवी सरस्वती की मूर्ति स्थापित की गई थी। यहां गरुड़ एयरलाइंस है जोकि भगवान विष्णु के वाहन के नाम पर है। देश के नोट पर भी भगवान गणेश की फोटो है।