अल कायदा चीफ आयमान अल-जवाहिरी की मौत का दावा इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ लोग दावा कर रहें है कि अलकायदा चीफ को मारकर अमेरिका ने अपना 9-11 का पुराना बदला ले लिया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिका ने उसे अफगानिस्तान में मार गिराया। साथ ही हमले से जुडी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं।
हाल ही में, ओसामा बिन लादेन के क़रीबी माने जाने वाले जवाहिरी के मरने की खबर खुद अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन द्वारा जारी की गई थी। इस हमले के बाद अमेरिकी सूत्रों ने दावा किया था कि आतंकी संगठन अल कायदा के सरगना अयमान अल-जवाहिरी को ड्रोन हमले में मार गिराया गया है। साल 2011 में ओसामा बिन लादेन के मारे जाने के बाद अब अल-जवाहिरी की मौत अल कायदा के लिए सबसे बड़ा झटका है।
इन सबके बीच एक और बयान सोशल मीडिया पर सुर्खिया बटोर रहा हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे है कि भारत में बीते दिनों से चल रहा हिजाब विवाद भी अल कायदा के चीफ़ आतंकी ज़वाहिरी की मौत की बड़ी वजह बना है।
एक यूजर्स के अनुसार, भारत में शुरू हुए हिजाब विवाद पर आतंकी द्वारा अप्रैल में जारी किए गए उसके एक वीडियो ने CIA को उसकी लोकेशन ट्रेस करने में बहुत मदद की और फिर महीनों की प्लानिंग के बाद काबुल में ड्रोन ऑपरेशन में उसे ढेर कर दिया गया। यूजर्स के दावों के अनुसार, आतंकी ज़वाहिरी की लोकेशन को ट्रेस करने में कहीं न कहीं हिजाब विवाद ने बड़ी भूमिका निभाई है।