नवरात्रि का त्योहार चल रहा है, नवरात्रि में नौ दिनों तक गरबा खेला जाता है। हर कोई इसमें हिस्सा ले रहा हैं। ऐसे में क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं रहे। त्योहारों का मौसम चलते वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग राजस्थान के जोधपुर में शनिवार को एक विशेष गरबा नाइट के दौरान अपने नृत्य कौशल का जलवा बिखेरते नज़र आए। 

जी हां सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें वेस्टइंडीज़ के क्रिकेटर क्रिस गेल कालबेलिया कलाकारों के साथ किया घूमर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। ऐसा तब देखने को मिला जब गुजरात जायंट्स के खिलाड़ियों ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के इतर नवरात्रि उत्सव मनाया। 

वीडियो में, क्रिस गेल को पारंपरिक परिधान लाल रंग का कुर्ता और सफेद पायजामा पहने देखा जा सकता है, क्योंकि उन्होंने गरबा कलाकारों के समूह के साथ नृत्य किया था। क्रिस गेल ने कुर्ता-पजामा में अपनी एक खूबसूरत तस्वीर भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की और कालबेलिया कलाकारों के एक समूह के साथ भी एक तस्वीर भी साझा की है।

लीजेंड्स लीग में गुजरात जायंट्स की टीम भी हिस्सा ले रही है। ऐसे में शनिवार को ताज हरी होटल में गुजरात के खिलाड़ियों के लिए गरबा का आयोजन किया गया गरबा कार्यक्रम में सभी खिलाड़ी कुर्ता-पायजामा पहनकर पहुंचे। क्रिस गेल भी अन्य खिलाड़ियों के साथ कुर्ता-पायजामा पहने नजर आए। उन्होंने पहले गरबा खेला। इसके बाद उन्होंने राजस्थानी गानों पर डांस भी किया। गेल राजस्थानी कालबेलिया कलाकारों के साथ जमकर मस्ती करती नजर आ रहे हैं, जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। 

क्रिस गेल और वीरेंद्र सहवाग गुजरात जायंट्स जोधपुर की टीम में बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में एलिमिनेटर में भीलवाड़ा किंग्स के खिलाफ भिड़ेंगे। गुजरात ने किंग्स को हराकर लीजेंड्स लीग क्रिकेट के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।