एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है। इस जीत के साथ ही देश को आदिवासी समुदाय से पहली महिला राष्ट्रपति मिली है। द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ ले सकती हैं।

विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने ट्वीट कर द्रौपदी मुर्मू को जीत की बधाई दी। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी द्रौपदी मुर्मू के घर जाकर उन्हें बधाई दी।

भाजपा में जश्न का माहौल-

द्रौपदी मुर्मू को मिले वोटों का मूल्य 5,77,777 है। जबकि यशवंत सिन्हा को मिले वोटों का मूल्य 2,61,062 है। दूसरे दौर में एनडीए उम्मीदवार मुर्मू को 1349 वोट मिले, जबकि विपक्षी पार्टी के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को 537 वोट मिले। मुर्मू को पहले दौर में जहां 540 वोट मिले, वहीं यशवंत सिन्हा को 208 वोट मिले।

यह भी पढ़े: 

 

विपक्षी दल ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए यशवंत सिन्हा को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनते ही भाजपा में जश्न का माहौल देखा जा रहा है। द्रौपदी मुर्मू के गांव रैरंगपुर में भी जश्न का माहौल है।

यह भी पढ़े: 

 

वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में रामनाथ कोविंद के विदाई समारोह में शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: