भोपाल:राज्य के विधि विभाग ने मप्र न्यायिक सेवा के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को केंद्र के समान मंहगाई राहत में 1 जुलाई 2025 से वृध्दि की है। अब रिटायर्ड जजों एवं परिवार पेंशनरों को प्रति माह 55 के बजाये 58 प्रतिशत मंहगाई राहत मिलेगी तथा 1 जुलाई 2025 से अब तक इसका एरियर भी मिलेगा।
इसके अलावा, इन पेंशनरों को 1 जनवरी 2025 से 30 जून 2025 तक 53 के बजाये 55 प्रतिशत मंहगाई राहत भी दी गई है जोकि एरियर के रुप में मिलेगी।