आज़ादी का अमृत महोत्सव श्रंखला के तहत देश की आज़ादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत सभी जिलों के समस्त सरकारी कार्यालय, सार्वजनिक प्रतिष्ठान, शैक्षणिक संस्थान, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेंट, शॉपिंग कॉम्पलेक्स प्लाजा, पुलिस चौकी, थाना और निजी आवासों पर 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
इस पूरे हफ्ते को स्वतंत्रता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा, इसका उद्देश्य देशवासियों के मन में स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और उनके योगदान की स्मृति को बनाए रखना है।
'हर घर तिरंगा' साथ ही देशवासियों के मन में देशभक्ति के साथ-साथ कृतज्ञता की भावना भी बढ़ाना है। साथ ही हम अपनी आने वाली पीढ़ी को हम ये संदेश दे सकें और उन्हें बता सकें कि ये आज़ादी हमने क्या क़ीमत देकर पाई है।