राजस्थान के नागौर जिले के ज़िला कोर्ट के बाहर कल सोमवार को हरियाणा के सुपारी किलर संदीप सेठी को गोली मार दी गई थी, मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस हत्या कांड को दिनदहाड़े अंजाम दिया गया है। संदीप की हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई गैंग और गोल्डी बराड गैंग की दुश्मन माने जाने वाली कौशल चौधरी और बंबीहा गैंग ने ली है। इस घटना के बाद से एक बड़ी गैंगवार को अंजाम दिए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों से पता चला है, कि दिनदहाड़े हुए इस हत्याकांड को बड़ी ही निर्ममता से अंजाम दिया गया है। जानकारी ये भी मिली है, कि हमलावरों ने संदीप सेठी को कुल 9 गोली मारीं जिसके बाद मौका ए वारदात पर ही उसकी मौत हो गई । जानकारी के मुताबिक इस घटना को अंजाम उस समय दिया गया जब संदीप सेठी नागौर कोर्ट से पेशी से बाहर आया था। नागौर पुलिस के अनुसार हमलावर ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो में आए थे और वारदात को अंजाम देकर बाइक से भाग खड़े हुए।
#Nagaur: Gangster #SandeepSethi was shot by the shooters outside the court premises. He died during treatment at #JLNHospital.
— First India (@thefirstindia) September 19, 2022
As per the information, Sandeep was out on bail in the attempt to murder case.#Rajasthan #RajasthanNews #FIVideo #CrimeNews #Gangsters #GangWars pic.twitter.com/TtSNK76OzL
जानकारी के अनुसार 2016 में एनकाउंटर में मारे गए बंबीहा गैंग के सरगना दविंदर बंबीहा के नाम की फेसबुक आईडी से एक मेसेज पोस्ट किया गया है, जिसमें लिखा गया है -‘सारे ठीक हो गए वीरों। सारे कहते थे कि बंबीहा ग्रुप बस पोस्ट डालता है, कुछ नहीं करता है। देख लो, अब सबका इकट्ठा हिसाब होगा। बस वेट एंड वॉच। देखो क्या-क्या होता है।’