सोशल मीडिया पर सूर्यकुमार यादव का फीमेल वर्जन वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्रामीण पृष्ठभूमि में एक बेटी मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाती दिख रही है। जिस तरह ये बेटी शॉट्स खेल रही है उसे देखकर सोशल मीडिया पर उसे क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव का फीमेल वर्जन कहा जा रहा है।  

अब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सहीं तेंदुलकर ने भी इस वायरल वीडियो को शेयर किया है। साथ ही सहीं ने लिखा-‘कल ही ऑक्शन हुआ और आज मैच शुरू, क्या बात है। तुम्हारी बल्लेबाजी को देखकर बहुत मजा आया।

वीडियो कहाँ का है अभी यह पता नहीं चल पाया है। कोई इसे भारत का तो कोई पकिस्तान का बता रहा है। एक यूजर ने लिखा- यह SKY (सूर्कुमार यादव) के फीमेल वर्जन की तरह दिखती हैं। एक यूजर ने लिखा कि यह वीडियो राजस्थान के बाड़मेर में शूट किया गया है।

एक यूजर ने लिखा, याद आते हैं वे दिन जब हम खेला करते थे। हमारा बल्ला तो केवल लेग-साइड पर चलता था। नीचे आप भी वीडियो में बेटी को मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए देख सकते हैं।