दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा के पास एक इमारत में आग लग गई। जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के 35 मंजिला इमारत में आग लग गई। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लोगों ने इमारत से धुआं निकलने की सूचना दी थी। हालांकि पुलिस और भवन निर्माण अधिकारियों ने आग की पुष्टि नहीं की है। आपको बता दें कि इससे पहले 2015 में बुर्ज खलीफा के पास 'एड्रेस डाउनटाउन' में आग लगी थी।