भोपाल: कोलार थाना क्षेत्र में प्रियंका नगर में आइकॉन मेरिजियन में फ्लैट दिलाने के नाम पर दो जालसाजों ने डॉक्टर को सवा तेरह लाख रुपए का चूना लगा दिया।
सब इंस्पेक्टर मनोज रावत के अनुसार डॉ श्याम अग्रवाल (62) कैंसर अस्पताल में पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि प्रियंका नगर आईकॉन मेरिजियन में उन्होंने जितेंद्र ममतानी और पिंटू गुप्ता के माध्यम से एक फ्लैट खरीदा था
अनुबंध कराने के बाद उन्होंने 13 लाख 16 हजार रुपए जितेंद्र और पिंटू को दे दिए। रुपए लेने के बाद आरोपियों ने उक्त फ्लैट किसी और को बेच दिया।
डॉक्टर ने अपने रुपए वापस मांगे आरोपियों ने रुपए लौटाने से इंकार कर दिया। घटना 11 साल पुरानी 2010 की बताई जा रही है। डॉक्टर का कहना है कि लंबे समय से आरोपी उन्हें रुपए लौटाने का आश्वासन दे रहे थे।
लेकिन जब उन्होंने रुपए देने से मना कर दिया तो पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था।