भोपाल: महिला थाना पुलिस ने एक युवती की शिकायत पर परिचित के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। 

युवती का कहना है कि वह खरीदारी करने के लिए गांव से भोपाल आई थी और भोपाल में उसे परिचित मिल गया वह बहन के घर ले जाने का कहने लगा और होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर वह शादी का आश्वासन देकर दैहिक शोषण करने लगा था। 

पुलिस ने आरोपी पर प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। महिला थाने मिली जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय युवती रायसेन जिले के बरेली इलाके में रहती है। युवती के गांव में नरेश राजोरिया नाम का युवक रहता है। 

एक ही गांव में रहने के कारण दोनों के बीच पहचान है तथा उनकी बातचीत भी होती है। करीब डे? साल पहले दिसंबर 2021 में युवती शॉपिंग करने के लिए भोपाल आई थी। खरीदारी करने के बाद वापस जाने के लिए वह बस स्टैंड पर पहुंची तो यहां पर उसे नरेश मिल गया। वह भी शॉपिंग के लिए भोपाल आया था। 

नरेश ने युवती से कहा कि पास में ही मेरी बहन रहती है, चलो मैं तुम्हें उससे मिलवा कर लाता हूं। यह कहते वह युवती को अशोका गार्डन इलाके के एक होटल में ले गया। यहां पर उसने जान से मारने की धमकी देते हुए उसने युवती के साथ रेप किया। 

युवती ने जब परिजनों और पुलिस को दुष्कर्म की बात बताने की धमकी दी तो नरेश ने उसे शादी करने का झांसा दे दिया। इस तरह से दोनों के बीच डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चलता रहा, लेकिन नरेश ने युवती के साथ दोबारा शारीरिक संबंध नहीं बनाए। 

पिछले दिनों जब युवती ने नरेश पर शादी के लिए दबाव डाला तो नरेश ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद जब वह दूसरी युवती से शादी करने की तैयारी करने लगा तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। 

पुलिस ने नरेश के खिलाफ बलात्कार का प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। खरीदारी करने के लिए गांव से भोपाल आई युवती को यहां पर उसका परिचित युवक मिल गया। 

बहन के घर ले जाने का बहाना बनाते हुए वह युवती को एक होटल में ले गया। यहां पर उसने डरा-धमकाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया ज्यादती करने के बाद उसने युवती को शादी का झांसा दे दिया। 

पिछले दिनों जब उसने शादी करने से मना कर दिया तो युवती ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी।