दलीप सिंह राणा उर्फ ​​द ग्रेट खली अब एक पहलवान से राजनीतिक मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। पहलवान द ग्रेट खली गुरुवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय पहुंचे। जहां वे पार्टी में शामिल हुए। खली अब भाजपा में शामिल हो गए हैं।

द ग्रेट खली के नाम से मशहूर पेशेवर पहलवान दलीप सिंह राणा अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली कार्यालय में भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।