उत्तरप्रदेश के बहराइच से एक व्यथित कर देने वाली ख़बर सामने आई है। खयहां बारात निकालने की तैयारी कर रहे एक दूल्हे को दिल का दौरा पड़ा गया। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की खबर सुनते ही उसके परिवार में मातम पसर गया। बारात में शामिल होने पहुंचे लोग शवयात्रा में शामिल हुए।

घटना थाना जरवल रोड क्षेत्र के अटवा गांव की है। यहाँ युवक रामलाल के सिर पर सेहरा सजने को था और घर वाले बारात निकालने की तैयारियां कर रहे थे। तभी सेहरा बांधते समय दूल्हा बने राजकमल अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।

दूल्हे की तबीयत बिगड़ने पर उसे स्थानीय मुस्तफाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजकमल को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि राजकमल की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इस घटना के बाद बारातियों के घर में मातम पसर गया। घर में इस बात को लेकर कोहराम मच गया। 

घटना की सूचना मिलते ही दुल्हन पक्ष के लोग भी राजकमल के घर पहुंच गए। बारात में शामिल होने आए लोग दूल्हे की अर्थी लेकर श्मशान घाट पहुंचे। गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया। दूल्हे के पिता राम लाल बेटे की मौत से सदमे में हैं।