देर रात खाने का आपके स्वास्थ्य पर बहुत प्रभाव पड़ता है. बिजी लाइफस्टाइल या देर रात तक काम करने की वजह से कई लोग देर से खाना खाते हैं. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें देर तक सोने की आदत होती है. देर से खाने की आदत सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. अगर आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो देर रात खाने की आदत को बदलना जरूरी है. यह आपको बीमार कर सकता है. देर रात खाना अच्छे से पच नहीं पाता है जिससे बीमारियां हो सकती है.

पाचन संबंधी समस्या रहेगी-

रात को देर से खाने की आदत का सबसे ज्यादा प्रभाव पाचन शक्ति पर पड़ता है. अगर आप रात को देर से खाना खाकर बिना किसी गतिविधि के सोने चले जाते हैं, तो आपके शरीर को आपका खाना पचाने में परेशानी होती है. इससे एसिडिटी, ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है. इसके अलावा पेट की अन्य समस्याएं भी बढ़ जाती हैं.

बढ़ा सकता है वजन-

देर रात खाना वजन बढ़ने का एक आम कारण है. समय पर खाना नहीं खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है. इससे कैलोरी सही तरीके से बर्न नहीं हो पाती और शरीर में चर्बी बढ़ जाती है. उपलब्ध जानकारी के अनुसार, अगर रात को खाना खाने के बाद कोई गतिविधि न हो तो खाने और सोने के बीच 2 घंटे का अंतर जरूरी है.

रक्त चाप-

जानकारी के मुताबिक, देर रात खाना खाने की आदत से बीपी, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है. देर से खाने से वजन बढ़ सकता है. इससे ब्लड शुगर अनियंत्रित हो जाता है. इसके अलावा हृदय और ब्लड प्रेशर से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं.

नींद संबंधी विकार-

रात को देर से खाने की आदत अनिद्रा का कारण बन सकती है. जिसमें लोगों को रात में जल्दी नींद नहीं आती है. इसका कारण देर से खाने की आदत भी हो सकती है. देर से खाना खाने से शरीर खाना ठीक से पचा नहीं पाता है. जिससे नींद खराब हो सकती है.

ऊर्जा के स्तर में कमी-

देर से खाना खाने की आदत आपको अगले दिन कब्ज, सिरदर्द और अन्य समस्याओं से ग्रसित कर देती है. साथ ही गलत पाचन के कारण शरीर को जरूरी पोषक तत्व नहीं मिल पाते और ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है. इससे आपका पूरा दिन बेकार हो जाता है.

मस्तिष्क के लिए हानिकारक-

देर से खाना खाने की आदत दिमाग को नुकसान पहुंचाती है. पेट की समस्याओं के कारण रात में नींद की कमी अन्य दिनों में भी एकाग्रता और स्मृति को प्रभावित कर सकती है. शाम के खाने में ज्यादा फाइबर होना अच्छा होता है.