भोपाल: प्रदेश के कटनी-उमरिया-शहडोल-अनूपपुर नेशनल हाईवे क्रमांक 78 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन में बाधा बनी वन भूमि का मामला सुलझ गया है।

राज्य सरकार ने इस मार्ग के लिये 28.730 हैक्टेयर भूमि आगर मालवा जिले की बड़ौद तहसील के ग्राम रापड़ी की राजस्व भूमि वन विभाग को सौंप दी है और इसकी अनुमति भी केंद्र सरकार ने दे दी है। यह कार्यवाही क्षतिपूर्ति वनीकरण के तहत की गई है।