मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। लेकिन वह अपने फैंस के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। मूसेवाला की याद में परम्पराओं के अनुसार परिवार व फैंस के द्वारा आज अंतिम श्रद्धांजलि दी गई। मूसेवाला की प्रार्थना सभा में उनके पिता बलकौर सिंह काफी भावुक नज़र आये और उन्होंने अपने बेटे को आसुओं के साथ श्रद्धांजलि दी।
#sidhumoosewala father Balkaur Singh says that Sidhu used to go by a bicycle to his school, he was so hardworking. Indeed, My son never annoyed me for money , he sell the songs for his Pocket money.#JusticeForSidhuMooseWala pic.twitter.com/bBArj3mxd6
— Akashdeep Thind (@thind_akashdeep) June 8, 2022
एक पिता के लिए यह कितना दुःख भरा पल होगा, इसकी तो कभी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। लेकिन जब उसका बेटा भरी जवानी में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गया हों, और वह पिता चाह कर भी कुछ न कर पाए, तब उसके आँसू उन पलों के बारे में सब कुछ बया कर रहे थे।
I will try to keep Sidhu Moosewala alive till my last breath. He will always live amongst you through his Music - Sidhu’s Father
— Henassshhhhh (@Melanesiaworld) June 8, 2022
Honslaa dvii rabba maa peyo nu #JusticeForSidhuMooseWala #sidhumoosewala pic.twitter.com/OEzcIMLaVK
दिवंगत मशहूर गायक मूसेवाला की अंतिम प्रार्थना सभा में बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। हरियाणा, राजस्थान समेत अन्य राज्यों से उनके प्रशंसक मनसा अनाज मंडी पहुंचे। घटना को देखते हुए पंजाब पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी।
#WATCH Punjab: 'Antim Ardas' of #SidhuMooseWala is being held at his residence in Moosa village of Mansa district.
— ANI (@ANI) June 8, 2022
He was shot dead in Mansa on May 29th. pic.twitter.com/uhWvfYhsMG
पिता की आखों में आंसुओं की धार-
मूसेवाला के पिता ने अपने प्यारे बेटे की अंतिम प्रार्थना में कहा- मेरा बेटा एक साधारण इंसान था। मेरा बेटा स्कूल जाने के लिए कक्षा 2 से लेकर कक्षा 12वी तक हर दिन 24 किलोमीटर साइकिल चलाता था, क्योंकि गाँव से स्कूल के लिए कोई बस नहीं थी। मेरे पास न ज्यादा जमीन थी और न ही मेरे पास पैसे थे। लेकिन उसने अपनी मेहनत से यह सब कुछ हासिल किया। यह सब बताते हुए मूसेवाला के पिता की आखें भर आई।
मूसेवाला के पिता 29 मई को कभी नहीं भूल पायेंगे-
सिंगर के पिता ने आगे कहा- मेरे बेटे ने कभी अपनी जेब में पर्स नहीं रखा, जब भी उसे पैसों की जरूरत होती वह मुझसे मांगता था। लेकिन मुझे नहीं पता कि 29 तारीख इतनी बुरी तरह क्यों आई। आपकों बता दे कि 29 मई को मूसेवाला पर 30 राउंड फायरिंग कर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला के परिवार और प्रशंसकों के लिए यह दिन हमेशा एक बुरा और काला दिन रहेंगा।
हत्या वाले दिन पिता अपने बेटे के साथ जाना चाहते थे लेकिन-
जिस दिन हमला हुआ उस दिन सिंगर के पिता भी मूसेवाला के साथ जाना चाहते थे। इस बात की जानकारी देते हुए मूसेवाला के पिता ने कहा- मैं भी उसके साथ जाना चाहता था, लेकिन उसने मुझे अपने साथ नहीं आने दिया। उसने मुझसे कहा कि आप अभी खेत से आए हो तो आराम करों।
मीका सिंह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे-
सिंगर और रैपर मीका सिंह ने कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। केके की मौत और पंजाब के मानसा में मूसेवाला की हत्या से मीका सिंह बेहद दुखी हैं। इसलिए वह इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने कहा, हमें तब जश्न नहीं मनाना चाहिए जब परिवार का कोई सदस्य हमसे दूर चला गया हों।
मीका सिंह ने कहा, मुझे केके के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है। साथ ही मेरे छोटे भाई मूसेवाला को अजनबियों ने मार डाला, जिससे मुझे और भी दुःख पंहुचा। इसलिए मैंने इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।