अग्निपथ योजना के विरोध में उपद्रव पर रेलवे का कदम

भोपाल। अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे उपद्रव के चलते रेल संरक्षा एवं यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा कई गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है. इनमें भोपाल मण्डल से गुजरने वाली कुछ गाड़ियों को भी निरस्त किया गया है। अग्निपथ योजना का विरोध देश के कई हिस्सों में जारी है। केंद्र सरकार की इस योजना का विरोध कई राज्यों व जिलों में होने के बाद अभी भी कई युवाओं के मन में दरअसल इस योजना को लेकर संशय व विरोध बना हुआ है। इसके कारण कई राज्यों में विभिन्न जिलों युवा और छात्र प्रदर्शन कर चुके हैं। ऐसे में जगह-जगह रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां तक कि कई जिलों में सड़कों और रेलवे लाइन पर टायर जलाकर छात्र प्रदर्शन कर चुके हैं। इस दौरान छात्र केंद्र सरकार विरोधी नारे लगाने के अलावा इस स्कीम को वापस लेने की मांग कर चुके हैं। इस योजना का विरोध नेशनल हाइवे से लेकर रेलवे ट्रैक तक हो चुका है। ऐसे में रेलवे लाइनों पर इसका सबसे ज्यादा असर हो रहा है।

प्रदर्शनकारियों द्वारा किए जा रहे विरोध और जगह जगह राष्ट्रीय संपत्ति को पहुंचाई गई क्षति के बाद अब भी उनके अंदर आक्रोश बना हुआ है. इसको देखते हुए और यातायात को सामान्य बनाने की कोशिश के बीच हुए नुकसान से बाधित हो रहे मार्गों में सुधार किए जा रहे हैं। इसके चलते यात्रियों को भविष्य में सुगम यात्रा को देखते हुए कुछ ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है।

भोपाल मंडल से गुजरने वाली ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त  

अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान करने वाली 19166 दरभंगा-अहमदाबाद एक्सप्रेस, 09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल, 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस, 19484 बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस, गाड़ी संख्या 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, 12295 बेंगलुरु-दानापुर एक्सप्रेस, 22352 यशवंतपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, 12521 बरौनी-एर्नाकुलम राप्तीसागर एक्सप्रेस, 12670 छपरा-चेन्नई सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी।

ये ट्रेन भी रहेंगी प्रभावित

1. ट्रेन नंबर 12824 हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति दिनांक 21, 24 तथा 26.06.2022 को रद्द रहेगी।

2. ट्रेन नंबर 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 22 जून को गोरखपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट रहेगी।

3. ट्रेन नंबर 15001 मुजफ्फरपुर-देहरादून 20 जून को गोरखपुर शॉर्ट ओरिजिनेट रहेगी।

4. ट्रेन नंबर 12549 दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस दिनांक 21.06.2022 को रद्द रहेगी।

5. ट्रेन नंबर 12550 जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 23.06.2022 को रद्द रहेगी।

6. ट्रेन नंबर 12923 दुर्ग-हजरत निजामुद्दीन छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 20,23 तथा 25.06.2022 को रद्द रहेगी।

7. ट्रेन नंबर 12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस को 21 जून को पं. दीनदयाल उपाध्याय जं. से शॉर्ट ओरिजिनेट रहेगी।

8. ट्रेन नंबर 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस दिनांक 19.06.2022 से 26.06.2022 तक रद्द रहेगी।

9. ट्रेन नंबर 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस दिनांक 20.06.2022 से 27.06.2022 तक रद्द रहेगी।