भोपाल: नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा है कि नगर निगम जबलपुर सीमान्तर्गत अस्पताल भवन यथा सेठ गोविन्ददास-विक्टोरिया जिला अस्पताल, नेताजी सुभाषचन्द्र बोस मेडिकल कालेज, सिंधु नेत्रालय, सेल्बी हास्पिटल, त्रिवेणी हास्पिटल के पास अग्नि की स्थिति में फायर फायटर इंजन को आगे व पीछे दोनों ओर आने-जाने का खुला स्थान है।

इसके अतिरिक्त अधिकांश अस्पताल भवनों के पास उक्त स्थान नहीं है और न ही फायर एक्जिट उपलब्ध है। उक्त जानकारी मंत्री ने गत दिवस राज्य विधानसभा में विधायक विनय सक्सेना के सवाल के लिखित जवाब में दी है।

करमेता में 11 केवी लाईन के नीचे बने हैं अनधिकृत आवास:

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर ने विधायक सुशील कुमार तिवारी को बताया कि जबलपुर के करमेता की 11 केवी विद्युत लाईन दुर्घटना में कु. निशा डे की मृत्यु होने पर विद्युत कंपनी द्वारा 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। मंत्री ने बताया कि करमेता की उक्त विद्युत लाईन के नीचे 40-50 वर्ष पूर्व से अनधिकृत घरों का निर्माण है जोकि केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के विनियमों का उल्लंघन है। विद्युत लाईन के नीचे रहने वाले अपने व्यय पर उक्त विद्युत लाईन को शिफ्ट करा सकते हैं।

वाटर हार्वेस्टिंग से मिले सवा चार करोड़:

नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने विधायक विनय सक्सेना को बताया कि पिछले दस सालों में जबलपुर नगर निगम को वाटर हार्वेस्टिंग/जल संवर्धन मद में 4 करोड़ &7 लाख 77 हजार 758 रुपये मिले हैं। यह राशि भवन स्वामी से धरोहर के रुप में जमा कराई जाती है तथा इस राशि का अन्यत्र उपयोग नहीं किया गया है बल्कि इस राशि से 1& स्थानों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया गया है तथा 180 ट्यूबवेल एवं नगरीय निकाय के स्कूल भवन में && रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये गये हैं। इसके अलावा जबलपुर के तालाबों के पास विकास कार्य किये गये हैं।