भोपाल। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में एक बच्चे की मां से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि महिला ने उस समय अपने साथ हुई दुष्कर्म की बात परिजन और पुलिस को नहीं बताई थी। करीब दो महीने बाद पीड़िता ने अपने साथ हुए दुष्कर्म की बात बताई और मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने और बलात्कार करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार 26 साल की महिला इलाके में रहती है। उसका पति मजदूरी करता है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत 3 दिसंबर को पति और मां काम कर पर गई थी, तभी आरोपी भगवान सिंह घर आया और उसने बहला फुसलाकर उसे शादी का आश्वासन दिया। इसके बाद वह उसे लेकर एक कमरे में गया और वहां बंधक बनाकर तेरह दिन तक उससे दुष्कर्म किया। इधर महिला की गुमशुदगी परिजन ने थाने में दर्ज करा दी थी। तेरह दिन बाद पीड़िता आरोपी के चंगुल से छूटकर घर लौट आई थी। उस समय पीड़िता ने किसी तरह के आरोप नहीं लगाए थे।