नए संसद भवन में आज से विशेष सत्र की शुरुआत होने जा रही है। वहीं .केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर नए संसद भवन को आधिकारिक रूप से संसद भवन का दर्जा दे दिया है। नई संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे प्रोग्राम होगा।
करीब डेढ़ घंटे का यह प्रोग्राम राष्ट्रगान के साथ शुरू होगा। इसके बाद सदन के सीनियर नेता सभी सांसदों को नए संसद भवन तक ले जाएंगे। विशेष सत्र के दूसरे दिन आज लोकसभा की कार्यवाही संसद के नए भवन में दोपहर बाद 1:15 बजे शुरू होगी। दोपहर बाद 2:15 बजे राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महिला सांसदों को भी संबोधित करेंगे। ये संबोधन नए संसद भवन में हो सकता है। एक दिन पहले ही मोदी कैबिनेट ने महिला आरक्षण बिल को मंजूरी दी है।
कहा यह भी जा रहा है कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण के तहत देशभर में 545 सीटों के अलावा 33 फीसदी सीटें बढ़ाने का निर्णय कर सकती है। ऐसा होने से करीब 180 सीटें बढ़ सकती है। इसके बाद लोकसभा की कुल सीटें 725 हो जाएंगी।