भोपाल। राज्य का अगला आम बजट आत्मनिर्भर मप्र, पीएम की मंशानुसार देश की अर्थव्यवस्था को वर्ष 2025 तक 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने के लक्ष्य तथा रोजगार सृजन पर केंद्रित रहेगा। 

राज्य की बजट संचालक आईरीन सिंथिया ने सभी विभागों के प्रमुखों को परिपत्र जारी कर कहा है कि वित्त मंत्री द्वारा अगले वर्ष विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2023-24 हेतु आम बजट प्रस्तुत किया जायेगा। इसलिये उनके बजट भाषण हेतु सामग्री भेजी जाए जिसमें उक्त बिन्दुओं पर प्राप्त उपलब्धियों एवं लक्ष्यों की जानकारी हो। यह सामग्री 18 जनवरी 2023 तक भेजने का आग्रह किया गया है।

डॉ. नवीन जोशी