भोपाल। प्रदेश के दो और जिलों जबलपुर एवं टीकमगढ़ में रेत खदानों की नीलामी प्रक्रिया जारी हो गई है। जारी टेण्डर में जबलपुर जिले की छह तहसीलों यथा जबलपुर, सिहोरा, पाटन, शाहपुरा, मझौली एवं कुण्डम की कुल 47 रेत खदानों जिसमें छह लाख घनमीटर रेत होना आंकलित किया गया है और इन्हें एक ही समूह में रखा गया है और इनकी आफसेट प्राईज 250 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से 15 करोड़ रुपये नियत की गई है तथा ठेकेदार इतनी या इससे अधिक बोली लगाकर इन खदानों को प्राप्त कर सकेंगे।
इसी प्रकार, टीकमगढ़ जिले की तीन तहसीलों यथा लिधोरा, जतारा एवंटीकमगढ़ जिले की तीन तहसीलों यथा लिधोरा, जतारा एवं पलेरा की 22 खदानों में 7 लाख घनमीटर रेत आकलित की गई है और इन्हें एक ही समूह में रखकर इनकी आफसेट प्राईज 250 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से 17 करोड़ 50 लाख रुपये नियत की गई है। 13 फरवरी के बाद टेण्डर खोले जायेंगे। ये रेत खदानें 30 जून 2023 तक के लिये ही दी जायेंगी।
🏏 खेल
जबलपुर में रेत खदानों की आफसेट प्राईज 15 और टीकमगढ़ में साढ़े सत्रह करोड़ रुपये तय
टीकमगढ़ जिले की तीन तहसीलों यथा लिधोरा, जतारा एवं पलेरा की 22 खदानों में 7 लाख घनमीटर रेत आकलित की गई है