जबलपुर। डुमना एयरपोर्ट पर एक एयर बस 320 आसमान में ही चक्कर लगाता रहा। करीब पौन घंटा तक विमान को हवा में रूकना पड़ा। विमान करीब सात बजे लैंड करनेवाला था, लेकिन विमानतल पर जगह खाली नहीं थी. इसके कारण उसे आसमान मेें इंतजार करना पड़ा। करीब सवा आठ बजे विमान ने एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। इस दौरान विमान में सवार करीब 85 यात्री और क्रू मेम्बर परेशान हो चुके थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक विमान एयरपोर्ट में लैंड करने की बजाए काफी देर तक आसमान में ही घूमता रहा था। विमान दिल्ली से आया था। इधर अंदर बैठे कई यात्री ऐसी स्थिति देखकर पसोपेश में पड़ गए। आसमान में चक्कर लगाते रहने से यात्री और क्रू मेंबर की सांसें अटक गईं. बाद में पता चला कि मुबंई से आए एयर बस को विमान तल पर जगह नहीं मिल पा रही है, इसलिए उसे हवा में होल्ड रखा गया है। जब दूसरे विमान हवाई पट्टी से अलग हुए तब जाकर एयर बस को यहां उतरने के लिए अनुमति दी गई।