उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गोरखपुर ने सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
आजाद समाज पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की :
आजाद समाज पार्टी ने यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची का ऐलान किया है, जिसमें सिर्फ चंद्रशेखर आजाद के नाम का जिक्र है। पार्टी ने गोरखपुर सदर विधानसभा सीट से चंद्रशेखर आजाद को उतारा है।
समाजवादी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं :
चंद्रशेखर आजाद ने पहले समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके हाथ कुछ नहीं लगा। करीब 40 दिनों की बातचीत के बाद चंद्रशेखर बौखला गए और अखिलेश यादव पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया। अखिलेश यादव ने कहा कि वह एक साजिश का शिकार हुए थे क्योंकि सीटों पर सहमति जताने के बाद आजाद पलट गए थे।
पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ेंगे सीएम योगी :
बता दें कि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें गोरखपुर सदर सीट से मैदान में उतारा है। साल 2017 में मुख्यमंत्री बनने के बाद वे विधान परिषद के सदस्य बने। सीएम बनने से पहले योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से लोकसभा सांसद थे। योगी आदित्यनाथ पहली बार 1998 में गोरखपुर से लोकसभा के लिए चुने गए थे और लगातार पांच बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।