सोनाली फोगाट की मर्डर मिस्ट्री विवादों में उलझती जा रही है, अब एक बार फिर से सोनाली फोगाट के जेठ कुलदीप फोगाट ने सोनाली की संपत्तियों को लेकर अहम जानकारियां दी हैं। साथ ही उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि सुधीर सांगवान ने इन्हीं 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को हथियाने के लिए ही सोनाली फोगाट की हत्या की है।
जी हां सोनाली का परिवार बार-बार यही दोहरा रहा है, कि सोनाली की मौत का असल कारण यही 100 करोड़ की दौलत है। वहीं सोनाली के केस के हर पहलू को खंगालने के उद्देश्य से गोवा पुलिस इन दिनों हरियाणा के हिसार में डेरा डाले हुए है। गोवा पुलिस मामले से जुड़े हर एक पहलू की जांच कर रही है।
गोवा पुलिस को अपनी तहकीकात में सफलता भी मिलती दिखाई दे रही है, कई अहम सबूत गोवा पुलिस के हाथ लगे हैं। वहीं ऐसा भी लग रहा है, जैसे कि कुछ सबूतों से साथ छेड़-छाड़ की गई है। पुलिस के फार्म हउस तक पहुंचने से पहले ही सबूतों को मिटाने की कोशिश भी की गई है।
कहा जा रहा है कि सुधीर सांगवान को सोनाली की दौलत को देखकर इतना लालच आ गया कि उसने गुड़गांव में स्थित सोनाली के एक फ्लैट को अपने नाम पर करवा लिया। सांगवान सोनाली को धीरे-धीरे मौत की तरफ धकेल रहा था ताकि वो सोनाली की दौलत पर कब्ज़ा कर सके।
गोवा पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए गुड़गांव और हिसार में की जगहों पर पहुंचकर सर्च कर रही है। गोवा पुलिस सोनाली के फार्म हाउस और मौत के बीच का कनेक्शन तलाशने में जुटी है, इसी के चलते कल सारा दिन गोवा पुलिस ने हिसार के एक फार्म हाउस पर तलाशी की। इसी के चलते गुड़गांव में कई ठिकानों पर तफ्तीश की जा रही है।
वहीं सोनाली का परिवार अभी भी बार-बार यही बात दोहरा रहा है, कि सुधीर ने सोनाली दौलत हथियाने के लिए ही सोनाली की हत्या की साजिश रची है।
सोनाली के नाम पर हिसार में तीन शो रूम, हिसार में ही सोनाली का एक फार्म हाउस और एक बंग्ला है। हिसार में ही सोनाली के नाम पर खेती की ज़मीन भी है।
बताया जा रहा है कि सोनाली की इन सभी संप्त्तियों पर सुधीर की पैनी नज़र थी, इतना ही नहीं सोनाली का हिसार स्थित फार्म हाउस सुधीर केवल पांच हज़ार रुपए महीने की लीज पर बीस साल के लिए लेना चाहता था। गोवा पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में जोर-शोर से जुटी है, इसके लिए वो लगातार सोनाली के परिवार से भी सवाल-जवाब कर रही है।
सोनाली की मौत का पूरा सच सामने आने में वक्त ज़रूर लगेगा लेकिन उम्मीद की जा रही है, कि सोनाली को इंसाफ़ ज़रूर मिलेगा। कुल मिलाकर सोनाली की मौत से जुड़े कई रहस्यों से अभी भी पर्दा उठना बाकी है।