भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया। BCCI ने 18 नवंबर को यह फैसला लिया। हाल ही में T-20 वर्ल्ड कप में हार के बाद BCCI ने यह सख्त फैसला लेते हुए पूर्व चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स को हटा दिया।

हालंकि बोर्ड ने सिलेक्शन कमेटी की बर्खास्तगी की वजह स्पष्ट नहीं की है फिर भी यह माना जा रहा है लगातार दो टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का खराब प्रदर्शन के कारण ही यह फैसला लिया गया। 

इधर BCCI के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर विराट कोहली को याद  किया जाने लगा। साथ ही यह भी याद दिलाया गया कि बीते साल 18 नवम्बर को ही सिलेक्शन कमेटी ने विराट को कप्तानी से हटा दिया था और ठीक एक साल बाद उससे दिन सिलेक्शन कमेटी को भी बर्खास्त किया गया। विराट कोहली के कुछ प्रशंसकों ने तो इसे करनी का फल तक बताया -

बताया जा रहा है कि BCCI ने इस फैसले की जानकारी सिलेक्शन कमेटी को भी नहीं दी। जिस वक़्त यह फैसला लिया गया उस समय चीफ सिलेक्टर और उनके साथी सिलेक्टर्स देश के अलग-अलग शहरों में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी के मैच देख रहे थे। 

गौरतलब है कि सिलेक्शन कमेटी में चार सदस्य थे। कमेटी के हेड यानी चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा थे। चेतन के दौर में टीम इंडिया का प्रदर्शन काफी खराब रहा। 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया नॉक आउट में भी नहीं पहुंच पाई थी। इसके अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में उसे न्यूजीलैंड के हाथों हार का मुंह देखना पड़ा था।