गुना में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई हादसा उस वक्त हुआ जब एक तेज़ रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार में पीछे बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना जिले के विजयपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह 10 बजे हुई। दिल्ली गुजरने वाली कार गुना से ब्यावरा जा रही थी। थाना प्रभारी जुबैर खान ने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। दोनों शव कार के सामने बुरी तरह फंस गए थे। जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद निकाला जा सका।