ऐसा ही मामला राजधानी के करोद स्थित नव निकेतन हायर सेकंडरी स्कूल में सामने आया है। यहां कक्षा 12 वीं के छात्र सुजल सिकनिया ने कामर्स विषय मैथ्स के साथ लिया है, सुजल का कहना है कि उसने कक्षा 11 वीं में कामर्स विषय लिया था जिसमें उसने आप्शनल विषय में मैथ्स लिया था, कक्षा बारहवीं में उसने इसी विषय के पेपर दिए, लेकिन जब उसका रिजल्ट आया तो वह देखकर हैरान रह गया कि उसके मैथ्स के विषय की बजाए एकोनॉमिक्स उसकी अंकसूची में है और उस विषय के आगे उसे अनुपस्थित बताया गया है। हालांकि उसने मैथ्स विषय का पेपर दिया था जो की उसकी अंकसूची में नहीं है, फिलहाल सुजल ने अपने स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की है, वही स्कूल प्रबंधन ने इस गड़बड़ी में सुधार की बात कही है।