द कश्मीर फाइल्स फिल्म पूरे देश में इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। हर तरफ फिल्म की तारीफ सुनने को मिल रही है। यही वजह है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त मुनाफा कमा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म की तारीफ में काफी कुछ कहा था। अब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी फिल्म की टीम से मुलाकात की है। द कश्मीर फाइल्स के निदेशक विवेक अग्निहोत्री ने बैठक के बाद तस्वीर साझा करते हुए अमित शाह को धन्यवाद दिया।

अमित शाह जी आपके प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद : विवेक

विवेक अग्निहोत्री ने ट्विट करते हुए लिखा- अमित शाह जी, प्रोत्साहन के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। कश्मीरी लोगों और सेना के लिए आपका निरंतर प्रयास सराहनीय है। शांतिपूर्ण और विकसित कश्मीर के लिए आपका दृष्टिकोण मानवता और भाईचारे को मजबूत करेगा।

विवेक अग्निहोत्री ने शेयर की तस्वीरें :

एक अन्य ट्वीट में विवेक ने लिखा, अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के सबसे साहसी फैसले के बाद अमित शाह ने कश्मीरी लोगों के दिलों को एकजुट करना शुरू कर दिया है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कश्मीर मानवता और एकता की मिसाल बनकर उभरेगा। जिसका पालन पूरी दुनिया करेगी। साथ ही विवेक अग्निहोत्री ने अमित शाह के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं। अमित शाह, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी को विवेक के साथ बहुत गर्मजोशी से मिलते देखा जा सकता है।